Interview with Bill Gates About Books -Hindi
नमस्कार मित्रो मैं आपको इस ब्लॉग में क्लेयर
हॉवर्थ औंर सैमुएल पी जेकब्स का किताबो के सन्दर्भ में बिल गेट्स के साथ का साक्षात्कार बताने जा रहा
हूँ
साल में कई बार माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स अपनी पसंदीदा किताबों की सूची जारी करते हैं।
गेट्स ने टाइम मैग्जीन से लिखित शब्दों के लिए अपनी ललक और उनके दिल-दिमाग को प्रभावित करने वाली किताबों के संबंध में बातचीत की है। पेश है, उसके अंश।
आप अक्सर कौन सी किताब पढ़ने की सिफारिश करते हैं? किताबों के मामले में किसकी सलाह पर अमल करते हैं?
-मैंने कुछ वर्ष पहले स्टीवन पिंकर्स की- बैटर एंजेल्स ऑफ अवर नेचर किताब पढ़ी थी। उनसे उसके बारे में बात भी की थी। मैंने अपने ब्लॉग, गेट्स नोट्स में किताब के संबंध में लिखा क्योंकि मैं चाहता था अन्य लोग भी उसे पढ़ें। यह मेरी पसंदीदा किताब है और मैं लोगों से इसे पढ़ने का आग्रह करता हूं। मैं हमेशा मेलिंडा (पत्नी)की सिफारिश पर भरोसा करता हूं।
साक्षात्कारकर्त्ता :- कौन सी तीन पुस्तकों ने आपका जीवन बदल दिया है?
बिल गेट्स : पिंकर्स की बैटर एंजेल्स ने दुनिया के बारे में मेरे सोचने का तरीका बदला है। मानव समाज में हिंसा तेज गति से कम हो रही है और हिंसा को बर्दाश्त करने की क्षमता भी घट रही है। गेट्स फाउंडेशन के माध्यम से मेलिंडा और मैं जो काम कर रहे हैं, उसकी प्रेरणा पुस्तक से मिली है। किताब का आइडिया है कि दुनिया बेहतर होती जा रही है। लोग युद्ध, आतंकवाद और हिंसा को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं लेकिन हम तरक्की की उम्मीद तो कर ही सकते हैं। वारेन बफेट ने कुछ वर्ष पहले जॉन ब्रुक्स की किताब बिजनेस एडवेंचर्स मुझे दी थी। मैंने बिजनेस पर इससे अच्छी पुस्तक अब तक नहीं पढ़ी है। यह कुछ कंपनियों के सफल और विफल होने पर निबंधों का संग्रह है। “जीरोक्स जीरोक्स जीरोक्स जीरोक्स’शीर्षक नामक निबंध को पुरस्कार मिलना चाहिए। किताब में कई अमूल्य सबक हैं। मैंने माइक्रोसॉफ्ट को चलाने की प्रेरणा किताब से ही ली है। एफ स्कॉट फिट्जेराल्ड की ग्रेट गेट्सबी मेरे लिए कई मायनों में खास है। बहुत लोगों के समान मैंने यह किताब किशोर अवस्था में पढ़ी थी।
साक्षात्कारकर्त्ता :- बचपन से आपकी पसंदीदा पुस्तक कौन सी है?
बिल गेट्स : पसंदीदा पुस्तक का चुनाव कठिन है क्योंकि बचपन में कथेतर साहित्य मैंने बहुत पढ़ा है। जब मैं बच्चा था मैंने वर्ल्ड बुक इनसाइक्लोपीडिया का पूरा सैट पढ़ा था। सिएटल में व्यू रिज एलिमेंटरी स्कूल की लायब्रेरियन ने मुझे मशहूर लोगों की आत्मकथाएं पढ़ने का रास्ता दिखाया था।
साक्षात्कारकर्त्ता :- क्या आपने कोई ऐसी किताब पढ़ने का नाटक किया है जो पढ़ी ही ना हो?
बिल गेट्स : मैंने ऐसा कभी नहीं किया। मैं शुरू करने के बाद किसी भी किताब को अधूरा नहीं छोड़ता हूं भले ही वह मुझे पसंद ना हो। मैं जिस पुस्तक को अधिक नापसंद करता हूं, उसके बारे में हाशिए पर ज्यादा नोट्स लिखता हूं। इसलिए उसे पढ़ने में अधिक समय लगता है।
साक्षात्कारकर्त्ता :- आप कहां पढ़ते हैं और कैसे पढ़ते हैं? क्या बुक या प्लेन पर?
बिल गेट्स : मैं लगातार सोचता रहता हूं कि मुझे डिजिटल हो जाना चाहिए लेकिन फिर भी मैं पुराने तरीके से किताब पढ़ता हूं क्योंकि मैं किताब के हाशिये पर काफी नोट्स लिखता हूं। जब मैं छुटि्टयों पर जाता हूं तो अपने साथ कैनवास के थैलों में पुस्तकें ले जाता हूं।
साक्षात्कारकर्त्ता :- आपगैर काल्पनिक साहित्य में उपन्यासों, कथा संसार को क्यों शामिल करते हैं?
बिल गेट्स : मैं बहुत अधिक इसलिए पढ़ता हूं ताकि दुनिया के बारे में सीख सकूं। अच्छा काल्पनिक साहित्य आपको अपने विचारों से कहीं दूर दूसरे के विचारों में ले जाता है। जब मैं युवा था तब साइंस फिक्शन बहुत पढ़ता था। नील स्टीफेंसन की सेवन ईव्स पढ़ने के बाद मैं उससे बाहर निकल सका था।
साक्षात्कारकर्त्ता :- क्या आप सोचते हैं, आपकी सफलता में रीडिंग की बड़ी भूमिका है और क्या दूसरों के लिए भी ऐसा ही है?
बिल गेट्स : निश्चित रूप से एेसा है। जब तक आप सीखना बंद नहीं करते आप बूढ़े नहीं होते हैं। हर पुस्तक मुझे कुछ नया सिखाती है या दूसरे तरीके से मेरी मदद करती है। माता-पिता ने मुझे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। पढ़ने से दुनिया के बारे में उत्सुकता की भावना जागती है। इसने मुझे अपने करिअर में आगे बढ़ने और अब फाउंडेशन का काम करने में सहायता दी है।
यहाँ मैं आपको कुछ आप बिल गेट्स के इंटरव्यू वीडियो देख सकते हो :-

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें